निपुण लक्ष्यों में संशोधन – गणित के संदर्भ में

ये बदलाव क्यों किए गए हैं? NEP 2020 व NCF FS से संरेखण के लिए  
  • Save

नोट: ऊपर वाले लक्ष्य 23 दिसम्बर 2021 के G.O के अनुसार हैं, नीचे वाले 18 नवम्बर 2024  के G.O के अनुसार हैं।

  • Save

बालवाटिका या आयु 5-6 वर्ष के लिए

मूल निपुण लक्ष्यों में 10 तक वस्तुओं की गिनती, सहसंबंध (मात्रा का संख्या के साथ), और 10 तक की संख्याओं को पढ़ना था।

नवीन लक्ष्यों के अनुसार इसी लक्ष्य को 9 तक के लिए कर दिया गया है और संख्याओं को “लिखना” भी जोड़ा गया है।

सरल पैटर्न को पहचानना, नकल करना/बनाना एवं रंग भरना को नवीन लक्ष्य सूची में जोड़ा गया है।

शेष 4 लक्ष्य समान ही हैं, वर्गीकरण के मानदंड को संचार करना  की जगह वर्गीकरण के मानदंड को बताना शब्द किया गया है।

स्पष्ट है कि संख्या ज्ञान, पैटर्न के साथ-साथ वर्गीकरण, तुलना (दो समूहों कि संख्या के संदर्भ में (कम/बराबर/ज्यादा) और माप के संदर्भ में जैसे छोटा,लंबा, हल्का-भारी, सबसे छोटा, सबसे लंबा, सबसे हल्का, सबसे भारी को शामिल किया गया है।

क्रम की समझ – संख्या,वस्तु, आकृति, घटनाओं के संदर्भ में।

संख्या पूर्व अवधारणा – वर्गीकरण, तुलना व क्रम को बालवाटिका में विशेष स्थान दिया गया है।

  • Save

कक्षा 1 या 6-7 वर्ष के लिए

मूल लक्ष्य सूची में 20 तक वस्तुओं की गिनती और 99 तक संख्या का पढ़ना व लिखना शामिल था।

जिसे अब संशोधित करकर 20 तक वस्तुओं की गिनती एवं संख्या पहचान कर दिया गया है।

दैनिक जीवन में 9 तक की संख्याओं का जोड़ व घटाव पूर्व की भांति ही है, पर योग 20 से अधिक न हो को जोड़ा गया है,  9 तक की दो संख्याए होने पर अधिकतम उत्तर 18 ही आता है, 9 तक की  दो से अधिक संख्याओं को जोड़ा जाये और इस बात का ध्यान रखा जाये की योग 20 से अधिक न हो।

3 D (ठोस वस्तुओं) एवं मापन से जुड़े लक्ष्य को पूर्व की ही भांति रखा गया है, पर गैर मानक, गैर समान की जगह अमानक एवं असमान का उपयोग किया गया है, उपयोग करने की क्षमता रखना को उपोयग करके धारिता का मापन करना का उपयोग किया गया है।

20 रुपेय तक की भारतीय मुद्रा को पहचानने को नवीन लक्ष्य सूची में जोड़ा गया है।

आकार और संख्याओं का उपयोग करके छोटी कविताओं और कहानियों का निर्माण और पाठ करना को हटा दिया गया है।

  • Save

कक्षा 2 या 7-8 वर्ष के लिए

कक्षा -2 में लक्ष्यों की संख्या 8 है जबकि पिछली बार यह संख्या 7 थी |

999 तक संख्याबोध को 99 तक कर दिया गया है।

दैनिक जीवन में 99 तक की संख्या का जोड़ व घटाव करना पहले की ही भांति है, योग 99 से अधिक न हो को नवीन लक्ष्य सूची में जोड़ा गया है, इसके दो अंकों के जोड़ के सवालों की संख्या कम हो गयी है।

विभिन्न आकृतियों और संख्याओं के नये पैटर्न बनाने को जोड़ा गया है।

गुणा और भाग के लक्ष्य में बँटवारे के रूप में गुणा करने को बँटवारे के रूप में हल करना कर दिया गया है, इससे वाक्य की स्पष्टता बढ़ गई है। तालिकाओं की जगह सारिणी शब्द का उपयोग किया गया है। सारणी शब्द से गुणन तथ्यों के क्रम पर फोकस हो गया है।

मापन का लक्ष्य समान ही है पर भाषा को सरल व स्पष्ट किया गया है। गैर मानक वर्दी इकाइयों को अमानक समान इकाइयां कर दिया गया है। सरल संतुलन को तराजू कर दिया गया है।

2 D आकृति और स्थानिक शब्दावली पूर्व की भांति ही है।

संख्याओं और आकृतियों का उपयोग करके सरल पहेलियों को बनाना एवं हल करना को हटा दिया गया है।

100 रुपेय की मुद्रा के प्रयोग से लेन-देन को जोड़ा गया है।

कुछ प्रश्नों के जबाब आने वाले अकादमिक सत्र में मिलना अपेक्षित है। 

  • क्या संदर्शिका में से हटाये गए लक्ष्यों से जुड़े शिक्षण उद्देश्य हटाएँ जाएंगे?
  • क्या लक्ष्य सूची के आधार पर बनी 14 दक्षताओं वाली सूची को भी संशोधित किया जाएगा?
  • नये जुड़े लक्ष्यों के लिए कार्य करने की क्या रणनीति होगी, नयी संदर्शिका न बनने पर ये प्रश्न विशेष हो जाता है?
  • निपुण लक्ष्यों के साथ पाठ्य पुस्तकों का संरेखण कर कैसे काम होगा?
  • संदर्शिका कैसे पाठ्य पुस्तक एवं नवीन निपुण लक्ष्यों को संरेखित करेगी?
  • क्या नवीन निपुण लक्ष्यों से संरेखित कार्यपुस्तिका कक्षा 1 एवं 2 में आएंगी?
  • कक्षा 3 को किस प्रकार निपुण कक्षाओं के साथ देखा जाएगा?
  • Link for Modified Nipun lakshy G.O 23 November 2024
  • https://drive.google.com/file/d/1PyrrWTdqAS1yrsO40x7tUu0it1M3q1ld/view?usp=drive_link
  • Link for  December 2021 G.O, Old Nipun lakshy 
  • https://drive.google.com/file/d/1VPkyU1dYDDAlW_Z7E-3QVuSyzeQrS1WK/view?usp=drive_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap