गणित के वर्क कार्ड पर कैसे काम करें? अवधारणा बोर्ड, स्थानीय मान बोर्ड,जोड़ के लिए चार्ट, गुणा के लिए चार्ट, संख्या चार्ट,गिनना सीखने के लिए चार्ट, संख्या डॉट कार्ड

1. संख्या चार्ट कार्ड
उपयोग विवरण   कक्षा 1 व 2 के लिए बच्चे एक स्तर की संख्या समझ के साथ स्कूल आते हैं पर अंको को लिखा कैसे जाता है और लिखे को पढ़ा कैसे जाता है –ये समझ उनको स्कूल सिखाने में मदद करता है। संख्या चार्ट की सहायता से संख्याओं के खूबसूरत पैटर्न पर बच्चे समझ बना सकते है जैसे पहली व दसवी संख्या का योग , दूसरी व नौवी संख्या का योग , तीसरी व आठवीं संख्या का योग क्रमश: समान होता है। पंक्ति ,स्तम्भ व तिरछे सभी तरह से पैटर्न ढूँढे जा सकते हैं। संख्या चार्ट पर कई तरह के खेल भी कराये जा सकते है जैसे पासा फेकने पर आने वाले अंक को चलते हुए किसकी गोटी सबसे पहले 100 पर पहुंचेगी –वही विजेता होगा।  
स्वयं कैसे बनाए चार्ट पेपर व स्केच पेन की सहायता से इसे बनाया जा सकता है।
 

2. गिनना सीखने के लिये बोर्ड
अवधारणा
संख्या ज्ञान

दक्षताये
अंको की मात्रात्मक समझ (शून्य की अवधारणा)
उपयोग व विवरण
कक्षा 1 के लिए
शून्य की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए यह बोर्ड बहुत उपयोगी है, एक बच्चा या बच्चो का छोटा समूह इस पर कार्य कर सकता है, ऊपर जितना अंक लिखा हुआ है उतने ही ठोस वस्तुएं बालक को बोर्ड पर रखनी होंगी, जब सब वस्तुएं रख दी जाएंगी जैसे 5 के लिए 5 वस्तुएं , 9 के लिए 9 वस्तुए आदि तो बालक अवलोकन का पाएगा की 0 के लिय एक भी वस्तु नहीं मतलब एक भी नहीं को 0 लिखते हैं।
संख्या की अंको के चित्रों के साथ मात्रात्मक समझ के लिए यह बोर्ड बहुत उपयोगी है। एक बार में एक बच्चा या फिर छोटे समूह में बच्चे इस पर कार्य कर सकते हैं.

स्वयं कैसे बनाए-
चार्ट पेपर पर स्केच पेन की सहायता से इसे बनाया जा सकता है, आस-पास के परिवेश से गिनी जाने वाली वस्तुओं जैसे बीज, कंकर, दालें इत्यादि ले सकते हैं।

3. संख्या कार्ड व डॉट कार्ड
अवधारणा
संख्या ज्ञान

दक्षताये
अंको की मात्रात्मक समझ व लिखने को सीखना
उपयोग व विवरण
कक्षा 1 के लिए
प्राइमरी स्तर पर बच्चो के अनुभव से शुरुआत करके, ठोस वस्तुओं से बच्चो के साथ संख्या ज्ञान पर कार्य होता है फिर बच्चो को संख्या के चित्र व अंको के स्थान से परिचय कराना होता है, ये कार्ड बच्चो को अंको के स्थान व संख्या नाम व संख्या चित्र से परिचय कराने का अच्छा साधन है। संख्या कार्ड संख्या सीखने के तीन आयामो संख्या नाम , संख्या चित्र व मात्रात्मक समझ तीनों पर ठोस समझ बनाने के काम आता है, बच्चो की पहचान अंको से होती है और वो समझ के साथ संख्याओं को लिखना सीखते हैं। संख्याओं के चित्र को उनकी मात्रात्मक समझ के साथ जोड़ने , संख्या लिखना सिखाने में, संख्याओं की तुलना करना, अंकों से बड़ी से बड़ी व छोटी से छोटी संख्याए बनाना।
संख्या कार्ड की सहायता से कई तरह के खेल भी खेले जा सकते है जैसे पासा फेकने पर आए नंबर को उठाना और बाद में जिसका जोड़ ज्यादा आए वो विजेता होगा , गिनमाला पर भी संख्या कार्ड को टाँगकर भी गतिवधि कराई जा सकती हैं। अधिक से अधिक मौखिक कार्य करवाकर बच्चों की अभिव्यक्ति व संप्रेषण को भी विकसित करने में संख्या कार्ड महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

स्वयं कैसे बनाए-
मोटे चार्ट पेपर या गत्ते की शीट को काटकर समान आकार के कार्ड बनाए जा सकते हैं। रंगो का भी उपयोग किया जा सकता है।

4. जोड़ के लिये चार्ट
अवधारणा
संक्रिया (जोड़)

दक्षताये
1 से 9 तक की संख्याओं की जोड़
उपयोग व विवरण

कक्षा 1 व 2 के लिए
इस एक चार्ट पर बच्चे एक से दस तक के अंको को जोड़ने का अभ्यास कर सकते हैं, उन्हे केवल सीधी रेखा में अपनी उंगली चार्ट पर चलानी है- एक उंगली ऊपर से नीचे की ओर आएगी और दूसरी उंगली बाएँ से दायें तरफ चलेगी, जहां भी ये उंगली मिलेंगी वो ही जबाब होगा उदाहरण के लिए ऊपर वाली उंगली 4 से नीचे की ओर चलती है , बाईं तरफ 5 से उंगली चलना शुरू करती है, दोनों 9 पर मिल जाती है , यही 4 व 5 का योग है, इस प्रकार खेल-खेल में बच्चे जोड़ की अवधारणा पर समझ बना सकते हैं।

स्वयं कैसे बनाए
चार्ट पेपर व स्केच पेन के सहायता से सरलता से बनाया जा सकता है।

 

5. गुणा के लिये चार्ट
अवधारणा
संक्रिया –गुणा

दक्षताये –
1 से 10 तक की संख्याओं के मध्य गुणा की समझ
उपयोग व विवरण

कक्षा 2 व 3 के लिए
इस एक चार्ट पर बच्चे एक से दस तक के अंको को गुणा का अभ्यास कर सकते हैं, उन्हे केवल सीधी रेखा में अपनी उंगली चार्ट पर चलानी है- एक उंगली ऊपर से नीचे की ओर आएगी और दूसरी उंगली बाएँ से दायें तरफ चलेगी, जहां भी ये उंगली मिलेंगी वो ही जबाब होगा उदाहरण के लिए ऊपर वाली उंगली 4 से नीचे की ओर चलती है , बाईं तरफ 5 से उंगली चलना शुरू करती है, दोनों 20 पर मिल जाती है , यही 4 व 5 का गुणनफल है, इस प्रकार खेल-खेल में बच्चे गुणा की अवधारणा पर समझ बना सकते हैं। 2 से 10 तक के पहाड़े सीखने में भी यह चार्ट बहुत उपयोगी है।

स्वयं कैसे बनाए
चार्ट पेपर व स्केच पेन की सहायता से सरलता से बनाया जा सकता है।

 

6. अवधारणा बोर्ड
अवधारणा
संख्या ज्ञान व संक्रिया

दक्षताये
स्थानीय मान, जोड़-घटा, गुना व भाग
उपयोग विवरण
कक्षा 1,2 व 3 के लिए
इस बोर्ड का उपयोग अनेकों प्रकार से किया जा सकता है,बच्चे इस पर संख्या, संक्रिया ( जोड़, घटा, गुणा, भाग ) कर सकते हैं, शिक्षक आकलन व अभ्यास के लिए भी इसका उपयोग कर सकता है। कक्षा 1 से 3 के लिए संख्या ज्ञान व संक्रिया, पहाड़े बनाना इस बोर्ड पर किया जा सकता है।

स्वयं कैसे बनाए-
चार्ट पेपर को गत्ते पर चिपकाकर सरलता से इसे बनाया जा सकता है।

 

7. अवधारणा बोर्ड (स्थानीय मान )
अवधारणा
स्थानीय मान

दक्षताये
इकाई, दहाई, सैकड़ा व हजार में संख्या को बता पाना
उपयोग व विवरण

कक्षा 1 व 2 के लिए
संख्या को स्थान कीमत के साथ समझने में यह बोर्ड बहुत उपयोगी है, इकाई, दहाई व सैकड़े में संख्या को पढ़ना व लिखने के लिए इस बोर्ड का उपयोग होता है।

स्वयं कैसे बनाए-
A 4 आकार के पेपर या चार्ट पर तालिका बनाकर बच्चों के साथ गतिविधि सरलता से की जा सकती है।

2 thoughts on “गणित के वर्क कार्ड पर कैसे काम करें? अवधारणा बोर्ड, स्थानीय मान बोर्ड,जोड़ के लिए चार्ट, गुणा के लिए चार्ट, संख्या चार्ट,गिनना सीखने के लिए चार्ट, संख्या डॉट कार्ड

  1. best site to buy tiktok followers australia says:

    Do you mind if I quote a couple of your posts as long as
    I provide credit and sources back to your site? My blog is in the exact same area of interest as yours and
    my users would really benefit from a lot of the information you provide here.

    Please let me know if this alright with you.
    Thank you!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap