घटाव के लिए बोर्ड

ये बोर्ड निम्न उद्देश्यों के लिए है –

  1. एक अंकीय घटाव
  2. 20 तक की संख्याओं का घटाव  ।  दो अंक में से 1 अंक को घटाना (उत्तर 1 अंक में )

NCERT की नई पाठ्य पुस्तक कक्षा 1 में 20 तक की संख्याओं का घटाव दिया गया है।

कक्षा 1 निपुण लक्ष्य

1 अंकीय जोड़ व घटाव के 75% प्रश्नों को सही हल कर सकते हैं।                               

निपुण सूची

M 103.2

दैनिक जीवन में 1 अंक की घटाव करना ।

  • Save

संरचना :-

बोर्ड कुल  20 *11 =220 खानों से बना है।

टाइटल रो जो की yellow कलर में हैं, 0 से 18 तक संख्याएँ लिखी हुई है, आखिरी खाना रिक्त है।

इसके नीचे हर स्तम्भ  में 10-10 खाने है।

साबसे दायीं स्तम्भ में सबसे निचले खाने में 0, बाकी खाने रिक्त रखे गए हैं।

इसके बाएँ स्तम्भ में नीचे की दो खाने 0 व 1 से भरे हैं,

इसके बाएँ स्तम्भ में 0 से 2 , फिर 0 से 3, 0 से 4 ….

ऐसा करते हुये पीली पंक्ति के 10 वाले स्तम्भ में 1 से 9 तक संख्या,

फिर बाई ओर 2 से 9, 3 से 9, 4 से 9, 5 से9, 6 से 9 , 7 से 9 , 8 से 9 और 9 सबसे बाई वाले स्तम्भ में सबसे ऊपर वाले खाने में है।

कुछ प्रश्न :

18 तक की ही संख्या क्यों ली गई है?

दो अंकीय संख्या में एक अंकीय संख्या को घटाने पर ( जब उत्तर एक अंक में आए)

ऐसा तभी हो सकता है जब 18 में से 9 घटाया जाये।

इस बात को ऐसे भी कहा जा सकता है, एक अंक की जोड़ अधिकतम 18 हो सकती है।

बोर्ड के रंगो का क्या अभिप्राय: है?

सफ़ेद खानों  में  जबाब आएंगे, नहीं तो रिक्त खाने में पहुँच जाएंगे। रिक्त खानों को गुलाबी रंग में दिखाया गया है।

पीली पंक्ति जिसमें 0 से 18 तक संख्या लिखी हैं – इन्ही संख्याओं में से घटाना है।

जिसको घटाना है- उसे लाल रंग से दिखाया गया है।

शून्य वालों खानों के लिए हरा रंग का उपयोग किया गया है।

किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे?

संभावित प्रश्न :

1-0 =       2-0 =     3-0=     4-0=    5-0=  6-0=   7-0=   8-0=   9-0=  0-0

1-1 =       2-2=      3-3=     4-4=    5-5=   6-6=  7-7=    8-8=   9-9

2-1=        3-2=      4-3=     5-4=    6-5=   7-6=   8-7=   9-8=

3-1=       4-2=       5-3=      6-4=   7-5=   8-6=   9-7=

4-1=       5-2=       6-3=      7-4=   8-5=   9-6=

5-1 =      6-2=       7-3=      8-4=   9-5=

6-1 =      7-2=       8-3=      9-4=

7-1 =      8-2=       9-3=

8-1=       9-2=

9-1=

1 अंकीय घटाव के कुल 55 प्रश्न बन सकते हैं।

18 -9         17-9          16-9        15-9       14-9    13-9     12-9     11-9      10-9    

                 17-8          16-8        15-8        14-8    13-8     12-8     11-8     10-8    

                                   16-7        15-7        14-7    13-7    12-7     11-7      10-7   

                                               15-6       14-6     13-6    12-6     11-6      10-6  

                                                              14-5    13-5    12-5      11-5      10-5  

                                                                          13-4    12-4     11-4      10-4  

                                                                                      12-3     11-3     10-3  

                                                                                                    11-2    10-2  

                                                                                                                10-1  

दो अंकीय संख्या में एक अंकीय संख्या को घटाने पर ( जब उत्तर एक अंक में आए) के भी 55 प्रश्न बन सकते हैं।

किस तरह की गतिविधियां हो सकती हैं?

  1. अंगुलियों की सहायता से घटाव

ऊपर दिये गये प्रश्नों को बच्चों को हल करने को दें। पहला अंक – जिसमें से घटाया जा रहा है, पीली पंक्ति में लिखे हुये हैं। जिसको घटाना है उसे लाल रंग में लिखा गया है। पीली पंक्ति से उंगली ऊपर से नीचे की और चलानी है, और लाल खाने से बाएँ से दायें ओर। जहां भी दोनों अंगुलियाँ मिलें, वही खाने में लिखी संख्या जबाब होगी।

उदाहरण –

9-5 =

9 को पीली पंक्ति में खोजे, -5 को लाल रंग में। 9 से नीचे की ओर, -5 से दायीं ओर , दोनों अंगुलियाँ 4 पर मिलती हैं, अत: 4 जबाब होगा।

  • पासे से घटाव

दो बच्चे बारी -बारी से पासा फेकेंगे, बड़ी संख्या में से छोटी संख्या को घटाना है।

  • डोमिनो से घटाव

बच्चों को समूह में डोमिनो कार्ड दें, बच्चे डोमिनो के अंकों को आपस में घटाएंगे।

  • घटाव बोर्ड पर घटाकर ब्लॉक से जाँचना

बच्चों को प्रश्न दें, बच्चे घटाव बोर्ड से घटाएंगे, फिर प्राप्त जबाब को ब्लॉक की सहायता से घटाकर उत्तर की जांच करेंगे।

  • संख्या कार्ड से घटाव

दो अंकीय संख्या में एक अंकीय संख्या को घटाने पर ( जब उत्तर एक अंक में आए)

  • Save

घटाव बोर्ड का गणित

1 अंकीय संख्याओं के लिए

पीली पंक्ति के नीचे प्रत्येक स्तम्भ में 10 खानें हैं। सबसे दायीं व सबसे बाईं ओर के खानों में अधिकतम 9 खाने हैं। फिर घटते क्रम खाने हैं, गुलाबी वाले खानों को देखिये।

9 में से 9 घटाने के लिए , बाईं ओर -9 के नीचे 9 खाने हैं, पीली पट्टी पर 9 के नीचे देखिये, 9 गुलाबी खानों के सापेक्ष 1 से 9 तक गिनती लिखी है, इसकी प्रकार बायीं से दूसरे स्तम्भ में 8 गुलाबी खाने हैं, पीली पट्टी के 8 की नीचे प्रत्येक खाने के सापेक्ष 1 से 8 तक गिनती लिखी हुई है, इसी प्रकर 7,6,5,4,3,2 और 1 के लिए है।

इसी प्रकार दायीं ओर के गुलाबी खाने हैं पर ठीक उल्टे रखे हुये हैं।

पीली पट्टी जिसमें से घटाना है उसे दर्शाती है, और जिसको घटाना है वो लाल घेरे रंग में लिखा हुआ है।

वास्तव में गुलाबी स्तम्भ ब्लॉक से बनी पट्टी समझिए, जिसे  घटाना है उतने ब्लॉक उसमें से हट जाएंगे, यहाँ सफ़ेद स्तम्भ इसी प्रक्रिया का उत्पाद है।

2 अंकीय संख्या के लिए एक गुलाबी स्तम्भ को दो बार मानकर गणना करनी है।

जब हम बोर्ड को ध्यान से देखते हैं तो पाते हैं की बायीं ओर की गुलाबी रंग के स्तम्भ 9,8,7,6,5,4,3,2,1 के सापेक्ष  पीली पट्टी के 10 के नीचे 9,8,7,6,5,4,3,2,1 स्तम्भ हैं। यहाँ अंक लिखे हुये हैं।

घटाव की प्रक्रिया में किसी एक समूह में से वस्तुएं  कम होती हैं। जिसमें से वस्तुएं कम होनी है वो समूह पीली पट्टी में लिखा हैं, उसके नीचे उतने ही खाने क्रम से गिनती करते हुये लिखे हैं, जिसे कम करना है/घटाना है वो लाल रंग के खानों के नीचे गुलाबी खाने हैं। जब अंगुलिया ऊपर से नीचे और बाएँ से दाएं चलती है तो वास्तव में

ऊपर से नीचे यानि कुल समूह में से बाएँ से दायें -जिनको घटाना है,घट जाती है और हमारी अंगुली सही जबाब पर पहुँच जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap